फोटो गैलरी

Hindi Newsदांत के दर्द से लेकर कई समस्यों का रामबाण इलाज है दालचीनी

दांत के दर्द से लेकर कई समस्यों का रामबाण इलाज है दालचीनी

पेड़ का छाल दालचीनी पेट के रोगों के लिए रामबाण का काम करता है। दालचीनी लकड़ी के साथ-साथ तेल या चूर्ण के रूप में उपयोग में आता है। इसका तेल उड़नशील होता है। इसके तेल में दालचीनी की गंध और स्वात तो होती...

दांत के दर्द से लेकर कई समस्यों का रामबाण इलाज है दालचीनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Feb 2017 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पेड़ का छाल दालचीनी पेट के रोगों के लिए रामबाण का काम करता है। दालचीनी लकड़ी के साथ-साथ तेल या चूर्ण के रूप में उपयोग में आता है। इसका तेल उड़नशील होता है। इसके तेल में दालचीनी की गंध और स्वात तो होती है लेकिन उसके पत्ते में लॉंग की तरह गंध होता है। इसका प्रयोग ज्यादातर मशाला के रूप में किया जाता है।
 
आयुर्वेदाचार्य पवन वर्मा बता रहे हैं दालचीनी के फायदे

  • इसका तेल श्‍वेत रक्त कोशिकाओं (डब्लूबीसी) को बढ़ाता है। इसके कारण रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है।
  • महिलाओं के मासिक धर्म के ज्यादा दिन तक स्राव होने पर इस तेल के सेवन से फायदा होता है।
  • यह दर्द में राहत देता है और इसे जख्म पर लगाने से जल्दी ठीक हो जाता है।
  • पेट में जलन और अपाचन के दौरान तेल में मिश्री डाल कर पिया जा सकता है।
  • सर्दी में इसका तेल सूंघने से फायदा होता है।
  • दांत के दर्द में भी यह फायदा करता है।

 
कैसे खाएं
इसके चूर्ण को बच्चों को एक ग्राम और बड़ों को तीन ग्राम तक खिलाएं। वहीं तेल को भी बच्चों में एक बूंद अैर बड़ों में 5 बूंद डाल कर सेवन किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें