घर में रवा इडली बनाना है बहुत ही आसान
रवा इडली घर में बनाना काफी आसान है। ये खाने में स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी है। दक्षिण भारत में इसे काफी पसंद किया जाता है। तो आइए जानते है कैसे बनाते है रवा इडली: सामग्री: रवा - &nb
विधि :
दही को अच्छे से फैट लीजिए। अब रवा को बर्तन में निकालकर दही मिलाइए। अच्छी तरह चमचे से मिलाएं। अब इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां डाल कर मिला लीजिए। छोटे पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए। तेल में राई डालिए, उरद की दाल डालिये और जैसे ही दाल हल्की ब्राउन हो जाए इसे इडली के मिश्रण में मिला दीजिए। मिश्रण को 10-15 मिनिट के लिए रख दीजिए।
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गैस पर रख दीजिए। इडली स्टैन्ड खानों में तेल लगा कर चिकना कीजिए। 15 मिनिट बाद मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर चमचे से मिला लीजिये, जैसे ही बबल आ जाय चलाना बन्द कर दीजिए।
मिश्रण को चमचे की सहायता से प्रत्येक खाने में भरे और कुकर में रख दीजिए। ढक्कन से सीटी हटाकर कुकर को बन्द कर दीजिए। इडली को 10-12 मिनिट पकने दीजिए। आपकी इडली बनकर तैयार हैं.
इसे मूंगफली की चटनी और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।
पढ़े : स्वाद में लाजबाव कुरकुरा मूंगदाल डोसा
घर में रवा इडली बनाना है बहुत ही आसान