फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखता है एलोवेरा 

दिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखता है एलोवेरा 

एलोवरा के इस्तेमाल करने वालों को शरीर की अंदुरुनी और बाहरी बीमारी से पूरी तरह से निजात मिल जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन, अमीनो एसिड, खनिज, पोषक तत्व और एंजाइम की मात्रा रहती है। इसमें कैल्शियम,...

दिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखता है एलोवेरा 
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

एलोवरा के इस्तेमाल करने वालों को शरीर की अंदुरुनी और बाहरी बीमारी से पूरी तरह से निजात मिल जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन, अमीनो एसिड, खनिज, पोषक तत्व और एंजाइम की मात्रा रहती है। इसमें कैल्शियम, तांबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम भी काफी मात्रा में है। आयुर्वेद के जानकार डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि  हर दिन इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

कई रोग का अचूक इलाज है हल्दी और दूध, पढ़ें 10 फायदे 

उनके अनुसार एलोवेरा के 7 फायदे हैं
- यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही तनाव से लड़ने में भी मददगार है। 

- इसके सेवन से गैस, कब्ज और पाचन की समस्या भी अपने आप दूर हो जाती है। इससे पीलिया की बीमारी भी दूर हो जाती है। 

- हर दिन 20-30 मिली एलोवेरा का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। बीपी नियंत्रित रहता है। साथ ही ह्दय की बीमारी से भी बचाता है। 

- गठिया, जोड़ो में दर्द, मोच या सूजन में काफी राहत दिलाता है। जोड़ो के दर्द में एलोवेरा जूस का सेवन सुबह-शाम खाली पेट करना चाहिए। 

- शरीर के अंदर बन रहे अनियंत्रित वसा को भी कम करता है। इससे शरीर का वजन भी संतुलित रहता है। साथ ही तनाव की समस्या भी दूर करता है। 

- एलोवेरा के इस्तेमाल से मुंह में पड़ रहे छाले की समस्या भी दूर होती है। साथ ही जख्म या घाव पर लगाने से एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। 

- डायबिटीज की समस्या है। तो 10 ग्राम एलोवेरा के रस को करेले के रस के साथ इस्तेमाल करने से डायबिटीज की समस्या भी दूर हो जाती है। 

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें