फोटो गैलरी

Hindi Newsअंडे का सीमित सेवन ही फायदेमंद, नहीं तो हो सकती हैं ये मुश्किलें

अंडे का सीमित सेवन ही फायदेमंद, नहीं तो हो सकती हैं ये मुश्किलें

अंडा विटामिन व कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। लेकिन ज्यादा अंडा खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। खासकर अधपका अंडा खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। चिकित्सक डा. जयंत सिन्हा ने बताया कि एक तरफ

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 06:52 PM

अंडा विटामिन व कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। लेकिन ज्यादा अंडा खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। खासकर अधपका अंडा खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। चिकित्सक डा. जयंत सिन्हा ने बताया कि एक तरफ अंडा खाने से जरूरी प्रोटीन और कैल्शियम तो मिलता है लेकिन अधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। 

अंडे खाने के फायदे

- अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दांत व हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अंडे में विटामिन ए  पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है। अंडे  की जर्दी में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

- गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए यह भ्रूण के विकसित में मदद करता है। वजन को लेकर सतर्क रहने वाले लोगों को अंडे का सफेद वाला हस्सिे खाना चाहिए। इसमें फैट नहीं होता है।  

अनार का जूस करता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम, पढ़ें ये TIPS

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अंडे खाने के नुकसान

अंडे का सीमित सेवन ही फायदेमंद, नहीं तो हो सकती हैं ये मुश्किलें1 / 2

अंडे का सीमित सेवन ही फायदेमंद, नहीं तो हो सकती हैं ये मुश्किलें

अंडे खाने के नुकसान

- अंडा खाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह ठीक तरह से पकाया गया हो क्योंकि अधपके अंडे से फूड प्वांजनिंग हो सकती है। अंडे को ठीक से नहीं पकाने पर इससे सूजन, उल्टी व पेट की अन्य समस्या हो सकती है।

- अंडे का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में कैंसर होने का डर रहता है। जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज  व हृदय संबंधी रोग है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रोल होता है जो हृदय के लिए नुकसानदेह है।  
अत्यधिक सफाई बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए नुकसानदेह

अंडे का सीमित सेवन ही फायदेमंद, नहीं तो हो सकती हैं ये मुश्किलें2 / 2

अंडे का सीमित सेवन ही फायदेमंद, नहीं तो हो सकती हैं ये मुश्किलें