फोटो गैलरी

Hindi Newsमानव इतिहास में मूसा विश्व में सबसे अमीर, बादशाह अकबर चौथे नंबर पर

मानव इतिहास में मूसा विश्व में सबसे अमीर, बादशाह अकबर चौथे नंबर पर

किसके पास सबसे ज्यादा धन था? जॉन डी रॉकफेलर या चंगेज खां? इस आसान सवाल का जवाब बेहद मुश्किल है। जब टाइम पत्रिका ने शिक्षाविदें, अर्थशास्त्रियों और इतिहासकारों से बात की तो सर्वकालिक 10 सबसे धनाढ्यों...

मानव इतिहास में मूसा विश्व में सबसे अमीर, बादशाह अकबर चौथे नंबर पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Aug 2015 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

किसके पास सबसे ज्यादा धन था? जॉन डी रॉकफेलर या चंगेज खां? इस आसान सवाल का जवाब बेहद मुश्किल है। जब टाइम पत्रिका ने शिक्षाविदें, अर्थशास्त्रियों और इतिहासकारों से बात की तो सर्वकालिक 10 सबसे धनाढ्यों में आज के दौर में सिर्फ अमेरिका के बिल गेट्स ही स्थान बना पाए। बादशाह अकबर इस सूची में चौथे नंबर पर आए। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मनसा मूसा अब तक के सबसे धनी व्यक्ति बने।

बेशुमार दौलत वाले दुनिया के 10 सर्वकालिक रईस
photo1

1. मनसा मूसा
(1280-1337)
देश: माली
संपत्ति: किसी अमीर से भी ज्यादा धनवान

टिम्बुकटू के राजा मनसा मूसा को अकसर इतिहास का सबसे धनवान व्यक्ति आंका जाता है। फेरम कॉलेज के इतिहास के प्रोफेसर रिचर्ड स्मिथ के अनुसार मूसा दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक था। photo2

2. अगस्टस सीजर
(63 बीसी-14 एडी)
देश: रोम
संपत्ति: 4.6 ट्रिलियन

साम्राज्य प्रमुख के नाते सीजर की वैश्विक आर्थिक उत्पादन में हिस्सेदारी 25 से 30 प्रतिशत थी। सीजर की निजी संपत्ति 2014 में 4.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई। photo3

3. सम्राट शेनजांग

1048-1085
देश: चीन
संपत्ति: 30 फीसदी

चीन का सांग वंश (960-1279) सर्वकालिक आर्थिक शक्तिशाली साम्राज्य था। प्रो रोनाल्ड ए एडवर्ड्स के अनुसार उस दौर में चीन की वैश्विक आर्थिक हिस्सेदारी 25 से 30 फीसदी थी। photo4

4. अकबर महान
1542-1605
देश: भारत
संपत्ति: 25 फीसदी

भारत के मुगल वंश के महान शासक अकबर जिस साम्राज्य को संभालते थे, उसकी वैश्विक आर्थिक उत्पादन में एक चौथाई हिस्सेदारी थी। तब भारत का अभिजात वर्ग पश्चिम से धनवान था। photo5

5. जोसेफ स्टालिन
1878-1953,
देश: सोवियत संघ
संपत्ति: वैश्विक जीडीपी के 9.6 फीसदी के साथ समूचे देश पर नियंत्रण

शासक स्टालिन की संपत्ति को सोवियत संघ की संपत्ति से अलग कर पाना असंभव था। तब सोवियत संघ की  वैश्विक जीडीपी में 9.6 फीसदी हिस्सेदारी 7.5 ट्रिलियन डॉलर बैठती है। photo6

6. एंड्रयू कार्नेगी
1835-1919
देश: अमेरिका
संपत्ति: 372 अरब अमेरिकी डॉलर

एंड्रय कार्नेगी संभवत: सर्वकालिक अमेरिकी धनवान हैं। कार्नेगी ने अपनी कंपनी यूएस स्टील जेपी मॉर्गन को 1901 में 480 अरब अमेरिकी डॉलर में बेची थी। संपत्ति 372 अरब डॉलर आंकी गई है। photo7

7. जॉन डी रॉकफेलर
1839-1937
देश: अमेरिका
संपत्ति: 341 अरब अमेरिकी डॉलर

रॉकफेलर की तेल कंपनी का 1880 तक 90 फीसदी अमेरिकी उत्पादन पर आधिपत्य हो गया था। 1918 में संघीय आयकर रिटर्न के आधार पर रॉकफेलर की दौलत 1.5 अरब डॉलर आंकी गई। photo8

8. एलन रुफुस
1040-1093
देश: इंग्लैंड
संपत्ति: 194 अरब अमेरिकी डॉलर

विलियम की अगुवाई में नार्मनों की इंग्लैंड पर 1066 की विजय में भतीजा रुफुस भी शामिल था। द रिचेस्ट ऑफ द रिच पुस्तक के मुताबिक रुफुस की मृत्यु हुई तब उसके पास 11,000 करोड़ पाउंड की संपत्ति थी। photo9

9. बिल गेट्स
1955
देश: अमेरिका
संपत्ति: 78.9 अरब अमेरिकी डॉलर

मौजूदा दौर के सबसे धनी व्यक्ति हैं अमेरिका निवासी माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स। फोर्ब्स पत्रिका ने इस साल गेट्स की कुल संपत्ति 78.9 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी है। photo10

10. चंगेज खां
1162-1227
मंगोलियाई साम्राज्य
संपत्ति: अकूत भूमि
चंगेज खां इतिहास में सबसे विशाल सन्निहित साम्राज्य का शासक था। चंगेज खां एंड मेकिंग ऑफ द माडर्न वर्ल्ड के लेखक जैक वेदरफोर्ड के मुताबिक प्रत्येक चीज का सैनिकों, परिवारों में वितरण होता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें