फोटो गैलरी

Hindi Newsक्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?

प्याज खाने के कई जबरदस्त फायदे होते हैं। बुखार से लेकर कैंसर तक में यह बहुत ही उपयोगी होता है। इसमें सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें लो फै

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Feb 2017 05:44 PM

प्याज खाने के कई जबरदस्त फायदे होते हैं। बुखार से लेकर कैंसर तक में यह बहुत ही उपयोगी होता है। इसमें सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें लो फैट, कोलेस्ट्राल और सोडियम भी होता है। हम आपको बताते हैं प्याज से होने वाले उन फायदों के बारे में। 

1- प्याज बुखार, सर्दी-खांसी, कफ, एलर्जी आदि में काफी फायदेमंद होता है। अगर आप प्याज का जूस शहद के साथ मिलाकर लें तो इन तकलीफों से जल्द आराम मिलेगा। 

2- अगर आपकी नाक से खून बह रहा है तो प्याज का एक टुकड़ा सुंघने से लाभ होता है।

3- अगर आप अनिद्रा के शिकार हैं तो आपको प्याज का सेवन करना चाहिए। इससे रात में आपको अच्छी नीद आएगी। 

4- प्याज खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। प्याज अमाशय में पाचक जूसों के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे भोजन पचने में आसानी होता है। 

5- प्याज कैंसर में भी फायदेमंद होता है। खासतौर पर यह सिर, गले और कोलोन कैंसर में लाभदायक होता है। 

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?1 / 3

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?

6- अगर आप जल जाएं, कोई कीड़ा काट ले या मधुमक्खी डंक मार ले तो उस जगह पर प्याज का जूस लगाना अच्छा होता है। इसे लगाने से आपको जलन हो सकती है लेकिन जल्द ही राहत मिलेगी।  

7- डायबिटीज के मरीजों को प्याज खानी चाहिए। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। 

8- प्याज खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों में लाभ मिलता है। अगर रोज प्याज खाते हैं तो वह खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। 

9- अर्थराइटिस के मरीजों को प्याज खाना चाहिए, इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। 

10- अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो हल्दी और प्याज के जूस का मिश्रण लगाने से लाभ होगा। दाग-धब्बे हट जाएंगे। 

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?2 / 3

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?

11- आंख और कान की समस्या में भी प्याज के जूस का प्रयोग किया जाता है। दांत दर्द होने पर भी इसका इस्तेमाल होता है। 

12- अगर आपको भूलने की समस्या है तो रोज प्याज का सेवन करना चाहिए। इसके खाने से नर्वस सिस्टम भी मजबूत होता है।

13- बाल झड़ने और जू से छुटकारा पाने के लिए प्याज के जूस का प्रयोग करना चाहिए।

14- प्याज खाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले सल्फर और विटामिन त्वचा की रक्षा करते हैं।    

15- प्याज बाल के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप पतले बालों की समस्या से परेशान हैं तो प्याज के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं, फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसे पूरी रात लगाए रखें, सिर को न ढकें। सुबह सैंपू कर लें। ऐसा आपको सप्ताह में कम से कम तीन बार करना चाहिए।

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?3 / 3

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में?