फोटो गैलरी

Hindi Newsहवेली खड़गपुर में हथियार के साथ धराया

हवेली खड़गपुर में हथियार के साथ धराया

खड़गपुर थानाक्षेत्र के गोनय गांव में गुरुवार की रात हथियार के साथ दबंगई दिखाने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि गोनय गांव का सुबल सिंह...

हवेली खड़गपुर में हथियार के साथ धराया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 May 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

खड़गपुर थानाक्षेत्र के गोनय गांव में गुरुवार की रात हथियार के साथ दबंगई दिखाने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि गोनय गांव का सुबल सिंह गुरुवार की देर रात गांव में पिस्टल लेकर दहशत फैला रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुबल सिंह के पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार

टेटियाबंबर। हरपुर थानाक्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन चेंकिग अभियान के दौरान पुलिस ने संग्रामपुर थाना कांड संख्या-05/17 के नामजद कारोजी निवासी कासिम को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

कराई शादी

टेटियाबंबर। धौरी गांव के प्रेमी युगल को हरपुर थाना पुलिस ने दोनों परिवारों की उपथिति में उल्टा महादेव मंदिर में शादी कराई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि धौरी गांव की काजल और गांधीपुर बरियारपुर का बादल एक शादी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गये थे। मौके पर संगीता देवी, पंसस राजवीर सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें