फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम में महिला मंडली की संख्या में वृद्धि

नगर निगम में महिला मंडली की संख्या में वृद्धि

नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट में मुंगेर नगर निगम क्षेत्र से महिला मंडली की संख्या में वृद्धि हुई है। अबतक जहां 22 वार्डों की कुर्सी पर महिला पार्षद काबिज हुआ करती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 24 हो गयी...

नगर निगम में महिला मंडली की संख्या में वृद्धि
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 May 2017 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट में मुंगेर नगर निगम क्षेत्र से महिला मंडली की संख्या में वृद्धि हुई है। अबतक जहां 22 वार्डों की कुर्सी पर महिला पार्षद काबिज हुआ करती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 24 हो गयी है।

एक अन्य सीट पर चुनाव होना बाकी है। इस सीट पर चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशी महिला ही हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनाव संपन्न होने के बाद कुल 25 सीटों पर महिला अपने वार्ड के विकास की कमान संभालेगी।

चुनावी रेस में अलग-अलग सीटों पर जहां एक महिला ने दूसरे महिला को पराजित कर सीट पर कब्जा जमाया। वहीं दो पुरुषों की सीटों को भी महिलाओं ने अपने कब्जे में ले लिया। वार्ड संख्या 15 में निवर्तमान पार्षद मो. जाहिद को पराजित कर इसी वार्ड की राधा घोष ने सफलता पायी। वहीं वार्ड 31 के निवर्तमान पार्षद चंदन सहनी की कुर्सी पर बैठकर उनकी मां ही वार्ड का विकास कार्य संभालेगी।

महिला पार्षदों में नये चेहरे: कुछ ऐसी भी सीटें रहीं, जहां की निवर्तमान महिला पार्षद को पराजित कर किसी दूसरी महिला प्रत्याशी ने अपनी जीत सुनिश्चित की। इन महिलाओं में वार्ड 4 की अनिता साहू ने निवर्तमान पार्षद इंदिरा देवी को पराजित किया। वहीं वार्ड 8 की बबीता देवी ने रीता कुमारी, 11 की किरण देवी ने सरिता, 20 की रूबी परवीन ने साहिस्ता खातून, 24 की मंजू देवी ने अंजु देवी, 43 की प्रिया शर्मा ने इंदू देवी, 44 की अंजू देवी ने निवर्तमान पार्षद आशा देवी को बाहर का रास्ता दिखाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें