आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर खराब हुई ईवीएम
मतदान के दौरान अलग-अलग बूथों पर ईवीएम की खराबी से मतदाताओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बूथों के ईवीएम में खराबी के कारण कुछ बूथों पर लेट से...
मतदान के दौरान अलग-अलग बूथों पर ईवीएम की खराबी से मतदाताओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बूथों के ईवीएम में खराबी के कारण कुछ बूथों पर लेट से मतदान शुरू हुआ तो कुछ जगहों पर मतदान कार्य बाधित रहा।
वार्ड संख्या 4 नंद कुमार हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सावा दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। वार्ड संख्या 41 चुआबाग के बूथ संख्या 5 पर डेढ़ घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। वार्ड 42 के बूथ संख्या दो पर डेढ़ घंटे लेट से मतदान शुरू हुआ, जबकि वार्ड संख्या 40 के 4 नंबर पर सावा दो घंटे और 40 के 3 नंबर पर आधे घंटे के बाद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी ईवीएम के खराब होने के कारण मतदाताओं को परेशानी हुई।