फोटो गैलरी

Hindi Newsशिवहर में 13 पुलिस अफसरों का तबादला

शिवहर में 13 पुलिस अफसरों का तबादला

एसपी ने जिले के13 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें 5 पुलिस निरीक्षक, 6 अवर निरीक्षक तथा 2 सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक बिरजू पासवान को पुलिस केन्द्र से...

शिवहर में 13 पुलिस अफसरों का तबादला
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Dec 2016 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी ने जिले के13 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें 5 पुलिस निरीक्षक, 6 अवर निरीक्षक तथा 2 सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

पुलिस निरीक्षक बिरजू पासवान को पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक शिवहर अंचल के रिक्त पद पर, विमल कुमार को प्रभारी सार्जेन्ट मेजर, संजय कुमार राय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, श्रीकान्त सिन्हा को प्रभारी स्पीडी ट्रायल व अनिल कुमार प्रसाद को पुलिस केन्द्र शिवहर भेजा गया है। अवर निरीक्षक दिनेश तिवारी को महिला थाना शिवहर से पुरनहिया थानाध्यक्ष,अमित कुमार को पुरनहिया थाने से अनुसूचित जाति व जनजाति थानाध्यक्ष शिवहर व संजय कुमार सिंह को तरियानी थाने से महिला थाना शिवहर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसीतरह, अनुजाति व जनजाति थानाध्यक्ष राजीव नयन को पुरनहिया थाने में, अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को हिन्दी शाखा से शिवहर थाना व अवधेश पाठक को शिवहर थाने से हिन्दी शाखा एसपी कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।

सहायक अवर निरीक्षक वासुदेव रविदास को पुलिस केन्द्र शिवहर से तरियानी थाना व रामप्रवेश राम को तरियानी थाने से एसपी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने आदेश पत्र जारी कर सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को अपना प्रभार सौंपकर नये पदस्थापित स्थान पर 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें