फोटो गैलरी

Hindi Newsिे्ो

िे्ो

बारह खेलों में मुरादाबाद जिले के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। पंद्रह दिसंबर से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। दो खेल बाक्सिंग और बास्केटबाल के मुकाबले तीन दिन चलेंगे। आगाज राष्ट्रीय खेल हॉकी, बैडमिंटन और...

िे्ो
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बारह खेलों में मुरादाबाद जिले के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। पंद्रह दिसंबर से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। दो खेल बाक्सिंग और बास्केटबाल के मुकाबले तीन दिन चलेंगे। आगाज राष्ट्रीय खेल हॉकी, बैडमिंटन और हैंडबाल से होगा। स्टेडियम में सभी खेलों की तैयारियां कर ली गई हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह ग्यारह बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य से जन्म तिथि का प्रमाण प्रमाणित करवा कर लाना होगा। आरएसओ राजेश कुमार ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता 15 और 16 दिसंबर को होगी। इन्हीं दो दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। हैंडबाल पंद्रह दिसंबर को एक दिन में होगी। फुटबाल 19 और 20 दिसंबर को, एथलेटिक्स 21 और 22 को, बाक्सिंग 19 से 21 दिसंबर तक होगी। जूडो प्रतियोगिता 21 और 22 को, वालीबाल 16 दिसंबर को होगी। खोखो, कुश्ती, कबड्डी बीस दिसंबर को होगी। नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें