फोटो गैलरी

Hindi Newsशहर की विभूतियों को सेवा के लिए सम्मान

शहर की विभूतियों को सेवा के लिए सम्मान

चंद्रवती फिल्मस मुंबई की ओर से रविवार को कचहरी कंपाउंड स्थित आईएमए भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अनिल कुमार सिंह ने की। संचालन...

शहर की विभूतियों को सेवा के लिए सम्मान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चंद्रवती फिल्मस मुंबई की ओर से रविवार को कचहरी कंपाउंड स्थित आईएमए भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अनिल कुमार सिंह ने की। संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा

एवं डॉ. मदनपाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने किया। विशिष्ट अतिथि में एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव, डॉ. रंजन गौतम, एसके वर्मा, यदुवीर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, केके मिश्रा, कोमल सिंह, डॉ. नवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। इसके बाद सम्मान-समारोह शुरू किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से विभूतियों को स्मृति चिह्न व सम्मान-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा, शिक्षा, धार्मिक, योग, प्रशासन, समाजसेवा आदि समेत विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला सम्मान

शिक्षा क्षेत्र में खजान गिरि, डॉ. कमलेश, राम प्रकाश दीक्षित। विधि क्षेत्र में पीके जैन, दिनेश चंद्र सोती, मुख्तार अहमद, जुनैद एजाज। योग के क्षेत्र में पूनम चौहान, जितेंद्र्र आर्य। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. योगेश चंद्र पांडेय, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. बीपीएस लोचब, डॉ. शीशपाल सिंह। सिनेमा क्षेत्र में ऋषि देव शर्मा। धार्मिक क्षेत्र में धीरशांत दास, ज्ञानी हरेंद्र सिंह। प्रशासनिक क्षेत्र में पीसीएस श्याम बहादुर शर्मा। समाजसेवा में लक्ष्मण प्रसाद खन्ना, रीता सिंह, राजवती, करनवीर सिंह, दिलबाग सिंह राठी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें