फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रधान के घर बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग

प्रधान के घर बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग

नगर की ओम विहार कालोनी में बुधवार रात बदमाशों ने प्रधान के घर धावा बोल दिया। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रधान के गनर ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची...

प्रधान के घर बदमाशों ने बोला धावा, फायरिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Nov 2016 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर की ओम विहार कालोनी में बुधवार रात बदमाशों ने प्रधान के घर धावा बोल दिया। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रधान के गनर ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी ली।

बिलारी ब्लॉक के गांव झकड़ा मंगूपुरा के प्रधान गोपाल यादव का नगर की ओमविहार कालोनी में मकान है। बुधवार रात 10 बजे प्रधान लखनऊ में होने वाली सपा की रैली में जाने को रवाना हुए। घर पर प्रधान के ताऊ औतारी यादव, भतीजा कल्याण सिंह व चरन सिंह मौजूद थे। गनर यशवीर सिंह छत पर सो रहा था। रात 12 बजे बदमाशों ने पड़ोस के खाली प्लॉट से दीवार की छत पर रस्सा डालकर चढ़ने का प्रयास किया। इसी बीच गनर की आंख खुल गई। प्लाट की तरफ देखा तो करीब छह से अधिक बदमाश थे। पूछने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिए। इससे वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच गनर ने भी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई तो वह लखनऊ के आधे रास्ते ही लौटकर वापस आ गए। पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से पूरी कालोनी में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

फ ोटो: 8 से 13

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें