फोटो गैलरी

Hindi Newsभूपेंद्र सिंह का शहर आगमन पर शोरदार स्वागत

भूपेंद्र सिंह का शहर आगमन पर शोरदार स्वागत

शनिवार को पंचायती राज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह जैसे ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे तो पूरा स्टेशन भाजपा मय हो गया। ढोल नगाड़ों की आवाज से वातावरण गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ता अपने...

भूपेंद्र सिंह का शहर आगमन पर शोरदार स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को पंचायती राज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह जैसे ही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे तो पूरा स्टेशन भाजपा मय हो गया। ढोल नगाड़ों की आवाज से वातावरण गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में नारेबाजी करते दिखाई दिए। इसके बाद उनका काफिला स्टेशन से चलकर इंपीरियल चौराहा,बुधबाजार,टाउन हाल,जेल रोड,कचहरी रोड होते गुजरा। जब जब उनको हर वर्ग के लोगों ने माला पुष्प भेंट कर उनको बधाई दी, राज्यमंत्री ने भी खुले मन से सभी की बधाई स्वीकार की।

स्वागत जुलूस में शहर विधायक रितेश गुप्ता,मेयर विनोद अग्रवाल,जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा,महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता,विपिन गुप्ता,राजीव गुप्ता,राहुल शर्मा,गंगाराम सैनी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें