फोटो गैलरी

Hindi Newsरवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

चन्दौसी नगर के जारई गेट स्थित रवीन्द्र नाथ टैगोर प्राथमिक विद्यालय में महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही सभी ने उनके...

रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 May 2017 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चन्दौसी नगर के जारई गेट स्थित रवीन्द्र नाथ टैगोर प्राथमिक विद्यालय में महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये।जयंती समारोह में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगौर का जन्म 1861 में कोलकत्ता में हुआ था। इन्हे बचपन से ही कविता लिखने का शौक था। उन्होंने उच्च शिक्षा इंग्लैंड में प्राप्त की और वही से लेखन चित्रकारिता आदि में अधिक निपुण होकर भारत लौट आये। उनको किसानों से काफी प्रेम था ओर किसानों की समस्याओं को हल कराने में लगे रहते थे। जिस पर किसान उनके लिए कुछ यू कहते थे। कि हमने पैगम्बर तो नही देखा लेकिन बाबू मोशाय को देखा है। काव्यकृति गीतांजली के लिए उनको नोबल पुरस्कार मिला। उन्होने शंति निकेतन की स्थापना की। जिसे आज विश्व भारती विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। वह ऐसा विद्यालय है जहां पर कक्षाए वृक्षों के नीचे चलती है। उन्होंने हजारों गीत लिखे। जिसमें जन गण मन अधिनायक जय हो भी शमिल है। जो आज हमारे देश का राष्ट्रगान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें