फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाओं का अपमान मायावती की फितरत: स्वाति सिंह

महिलाओं का अपमान मायावती की फितरत: स्वाति सिंह

दौलत के अलावा उन्होंने किसी को तवज्जो नहीं दी। नोटबंदी के ऐलान के बाद वही सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि वह तैयारी नहीं कर सकीं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह गुरुवार को मुरादाबाद महिला...

महिलाओं का अपमान मायावती की फितरत: स्वाति सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दौलत के अलावा उन्होंने किसी को तवज्जो नहीं दी। नोटबंदी के ऐलान के बाद वही सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि वह तैयारी नहीं कर सकीं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह गुरुवार को मुरादाबाद महिला सम्मेलन में पहुंचीं। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के शोषण करने वाले नियम कानून के वह विरुद्ध हैं। भाजपा हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है। माताओं बहनों के हक के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। पार्टी जिस तरह संगठन में 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर रखी है उसी तरह टिकट वितरण में महिलाओं के सम्मान को बरकरार रखेगी। बसपा प्रमुख महिला होकर भी महिलाओं का अपमान करती हैं। 21 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपमान किया और प्रदेश की जनता ने उनको जवाब दिया उससे वह बैकफुट कर आ गईं। अब यूपी की जनता चुनाव में भी सबक सिखाएगी। सपा पर हमला करते हुए कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अखिलेश यादव को ट्रेनीं मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि वह खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। वह अपराधियों की पैरोकारी करते हैं। 2017 में भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। केंद्र सरकार ने इतने काम किए हैं कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हैं। भाजपा की सरकार महिलाओं के मान सम्मान की सरकार होगी। भाजपा में इस बार योग्य महिलाओं को टिकट भी दिलाया जाएगा। भाजपा महिलाओं को जागरूक करने निकली है। हर जिले में हर घर में महिलाओं का असीम स्नेह मिल रहा है। महिलाएं अपने मान सम्मान के लिए किसी और दल का साथ नहीं देंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें