फोटो गैलरी

Hindi Newsव्यवहार में परिवर्तन लाएं अधिकारी, भाजपाइयों को दें सम्मान

व्यवहार में परिवर्तन लाएं अधिकारी, भाजपाइयों को दें सम्मान

अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के संग व्यवहार में परिवर्तन लाएं। सरकार का परिवर्तन हो चुका है। अफसरों को सचेत करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने यह बात कही। रविवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित...

व्यवहार में परिवर्तन लाएं अधिकारी, भाजपाइयों को दें सम्मान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के संग व्यवहार में परिवर्तन लाएं। सरकार का परिवर्तन हो चुका है। अफसरों को सचेत करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने यह बात कही। रविवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधायक महेंद्र खड़गवंशी का स्वागत किया। विधायक ने बूथ कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की मेहनत व लगन की सराहना की।

विधायक ने कहा कि बूथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की वजह से प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग ने सचेत किया कि तहसील व चकबंदी समेत अन्य सभी महकमों के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं से शालीनता के संग व्यवहार करें। शिकायत व समस्या का समाधान करें। इस मौके पर नगर पालिका की सभासद पूनम, वीर सिंह एडवोकेट, संजय शर्मा, मुकेश गोयल, डोली शर्मा, दीपमाला वर्मा, ममता शर्मा, शशिराज शर्मा, अनुराग शर्मा, रूमाल सिंह सैनी, शिवशंकर, सतपाल व सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें