फोटो गैलरी

Hindi Newsआजम की सलामती को समर्थकों ने बांटा सदका

आजम की सलामती को समर्थकों ने बांटा सदका

शुक्रवार को बहराइच जिले के जरवल में सभा करने के बाद कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां लखनऊ जाने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए थे। कुछ ही देर में तकनीकी खराबी आने पर पायलट ने खतरे को भांपते हुए...

आजम की सलामती को समर्थकों ने बांटा सदका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को बहराइच जिले के जरवल में सभा करने के बाद कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां लखनऊ जाने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए थे। कुछ ही देर में तकनीकी खराबी आने पर पायलट ने खतरे को भांपते हुए जहांगीराबाद क्षेत्र के एक खेत में सकुशल आपात लैंडिंग कराई थी। यह खबर सुनते ही स्वार के सपाइयों के चेहरों की रंगत उड़ गई। कैबिनेट मंत्री के सही सलामत होने की सूचना पर समर्थकों की जान में जान आई और राहत महसूस की। शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं चेयरमैन शफीक अहमद अंसारी के आवास पर निर्धन लोगों को सदका बांटा गया। इस मौके पर दुआ कराई गई जिसमें कैबिनेट मंत्री की सेहत और लंबी उम्र की दुआ शामिल है।

इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता नन्हें खां, सभासद अकील अंसारी, इस्लाम अंसारी, रईस अहमद, नाहिद खां, मोहम्मद अलीम कुरैशी, डा. शराफत हुसैन, रफीक अहमद, मेहफूज खां, बब्बू खां, इस्लाम सैफी, कारी इमरान रजा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें