फोटो गैलरी

Hindi Newsशहर को मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात

शहर को मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात

जाम से जूझते शहर को निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। इस पर शहर विधायक रितेश गुप्ता की पहल पर सेतु निगम ने होमवर्क तेज कर दिया है। विधायक ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था।...

शहर को मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जाम से जूझते शहर को निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। इस पर शहर विधायक रितेश गुप्ता की पहल पर सेतु निगम ने होमवर्क तेज कर दिया है। विधायक ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था। हिन्दुस्तान ने जाम के मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया और स्टेशन रोड पर एक फ्लाईओवर की जरूरत को भी सामने रखा। इस पर अमल शुरू हो गयी है।

नगर विधायक के गांधी नगर स्थिति कार्यालय में सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके गुप्ता ने फ्लाई ओवर का नक्शा सामने रखा। तकरीबन 2.2 किमी लंबे इस फ्लाईओवर से सारे वाहन ऊपर से निकल जाएंगे और संभल फ्लाईओवर से आगे बढ़ जाएंगे। इससे स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सबसे ज्यादा स्टेशन रोड पर जाम लगता है। एक दिन पहले ही यहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचल दिया था। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने सेतु निगम के अफसरों से कहा है कि वह अपना होमवर्क जल्द से जल्द कर लें। शासन स्तर से इस फ्लाई ओवर की मंजूरी जल्द दिलवा देंगे। जनता को जल्द जाम से निजात दिलाने के लिए उन्होंने इस फ्लाईओवर की आवश्यकता को सेतु निगम के अफसरों के सामने रखा। सेतु निगम के साथ विचार विमर्श के दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री ग्रीस वर्मा ने भी जाम के प्वाइंट पर बात की। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को लोक निर्माण मंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राज्य मंत्री लोनिवि भूपेंद्र सिंह के समक्ष रखा जाएगा। जिससे इस कार्य को जल्द मंजूरी मिले और धरातल पर फ्लाईओवर का काम आ सके। डिप्टी सीएम के नाम से एक पत्र विधायक ने लिखा है जिसमें शहर की जाम की समस्या का जिक्र करते हुए इसकी आवश्यकता बताई है।

मैं इसी शहर के लोगों के बीच रहता हूं। शहर के लोगों की पीड़ा मुझे पता है। जाम की समस्या सबसे प्रमुख है। इससे निजात दिलाने के लिए मैं हर संभव प्रयास में जुटा हूं। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से भी कई बार इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की हैं। मैंने स्टेशन रोड फ्लाईओवर पर होमवर्क करवाया है। जल्द ही इसके प्रयास सार्थक होंगे। जनता को फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी।

रितेश गुप्ता, नगर विधायक भाजपा

इस तरह का होगा फ्लाईओवर

महाराणा प्रताप चौक फव्वारा चौराहे पर एक सिरा होगा

दूसरा सिरा संभल डबल फाटक वाले फ्लाईओवर से मिलाएगा

इस फ्लाईओवर की लंबाई 2.2 किमी होगी सारा ट्रैफिक ऊपर से जाएगा

शहर में रहने वाले आने जाने वाले पुल के नीचे वाले रास्ते से गुजरेंगे

यह फायदा मिलेगा

स्टेशन रोड पर बस, ट्रक आदि भारी वाहनों के जाम से निजात मिलेगी

पार्कर रोड, इंपीरियल तिराहा, कपूर कंपनी से आने जाने वाले में आसानी

यहां चौबीस घंटे में ज्यादातर वक्त वाहन रेंगते हैं, दुर्घटनाओं से निजात

स रोड पर जाम से शहर के अंदर कई जगह जाम लगता नहीं लगेगा

यहां रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा सब एक ही दिशा में आसानी होगी

रंग लाने लगी हिन्दुस्तान की मुहिम

बात आज की नहीं है। हिन्दुस्तान ने जाम की समस्या से जूझने वाली जनता की बात अफसरों और नेताओं तक कई बार पहुंचाई। इस समस्या का समाधान करने के लिए अब नगर विधायक ने पहल की है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने स्टेशन रोड फ्लाईओवर के निर्माण की दिशा में जो प्रयास किए हैं उससे हिन्दुस्तान के एजेंडे को बल मिला है। उम्मीद जागी है कि इस फ्लाईओवर से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस स्टेशन रोड पर फ्लाईओवर की जरूरत अर्से से महसूस की जा रही है।

यह हैं समस्याएं

स्कूली बच्चे आते जाते वक्त जाम से जूझते

एंबुलेंस भी फंस जाए तो उसे निकलना होता मुश्किल

शहर में व्यापार करने वाले लोग हर दिन जाम से जूझते

जाम से लोगों को ज्यादा ईंधन फूंकना पड़ता वाहनों में

समय की बर्बादी होने से लोग खीज कर रह जाते हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें