फोटो गैलरी

Hindi Newsरामपुर के 952 बूथो के मतदाता चुनेंगे अपना पालिकाध्यक्ष

रामपुर के 952 बूथो के मतदाता चुनेंगे अपना पालिकाध्यक्ष

रामपुर नगर पालिका के चुनाव के लिए 952 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। परिसीमन पूरा कर दिया गया है, जबकि आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।...

रामपुर के 952 बूथो के मतदाता चुनेंगे अपना पालिकाध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 May 2017 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर नगर पालिका के चुनाव के लिए 952 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। परिसीमन पूरा कर दिया गया है, जबकि आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से निकाय चुनाव की तैयारी की जा रही हैं। निकायों का परिसीमन कर दिया गया है। जनपद की समस्त नगर पालिका और नगर पंचायतों का परिसीमन कर शासन को भेज दिया गया। हालांकि किसी भी नगर पालिका और नगर पंचायत में वार्ड नहीं बढ़ाया गया है। अब आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। नगर निकायों ने आरक्षण के प्रथम चरण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। आरक्षण की प्रस्तावित सूची शासन को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। अब निकायों की मतदाता सूची को भी चस्पा कर दिया गया, जिसमें नाम देखकर संशोधन कराया जा सकता है। साथ ही बूथों का निर्धारण भी कर दिया गया। रामपुर नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव के लिए 952 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर बीएलओ की तैनाती भी कर दी गई है। उन्हें मतदाता सूची भी मुहैया कराई गई है। बीएलओ बूथों पर बैठेंगे और लोगों को मतदाता सूची दिखायेंगे, जिसमें नाम घटाए-बढ़ाए भी जा सकते हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने रामपुर नगर पलिका के लिए एसडीएम सदर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें