फोटो गैलरी

Hindi Newsमिर्जापुर : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

मिर्जापुर : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

लालगंज थानान्तर्गत मड़िहान तहसील क्षेत्र के बोदा जंगल में सोमवार की रात ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार जीजा.साले की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर...

मिर्जापुर : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Nov 2016 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज थानान्तर्गत मड़िहान तहसील क्षेत्र के बोदा जंगल में सोमवार की रात ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार जीजा.साले की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

इलाहाबाद जिले के कोरांव थानार्न्तगत खेतर पलिया गांव के 26 वर्षीय सुनील पटेल लालगंज थाना क्षेत्र के जमुहरा रामपुर अटारी गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। सोमवार की शाम छह बजे वह अपने 22 वर्षीय साले राम दयाल पटेल के साथ संतनगर बाजार गया हुआ था। संतनगर बाजार से दोनों बाइक से रात में जमुहरा वापस लौट रहे थे। बाइक सवार रास्ते में बोदा जंगल से गुजर रहे थे इसी समय विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार सुनील पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी एम्बुलेंस से घायल रामदयाल पटेल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी रामदयाल की भी मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों जीता.साले के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करके मामले की पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें