फोटो गैलरी

Hindi Newsमिर्जापुर: पीएचसी चील्ह का सीएमओ ने निरीक्षण

मिर्जापुर: पीएचसी चील्ह का सीएमओ ने निरीक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विधु गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र पर सभी डाक्टर उपस्थित मिले। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र...

मिर्जापुर: पीएचसी चील्ह का सीएमओ ने निरीक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Jan 2017 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विधु गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र पर सभी डाक्टर उपस्थित मिले।

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों को निर्देशित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ दोपहर बारह बजे पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके बाद वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। इसके बाद डाक्टर, एएनएम व आशा को सरकार से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से भी लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारें में जानकारी देने को कहा। इस दौरान डॉ. विकास, डॉ. धीरज जायसवाल, डॉ.भावना तिवारी, डॉ.स्मिता सिंह आदि थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें