फोटो गैलरी

Hindi Newsमिर्जापुर: दोस्तों संग स्नान करने आया किशोर गंगा में डूबा

मिर्जापुर: दोस्तों संग स्नान करने आया किशोर गंगा में डूबा

थाना क्षेत्र के कंतित स्थित गजिया टोला गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह दोस्तों के साथ स्नान करने आया किशोर गंगा में डूब गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख आस-पास के लोगों को जानकारी दी। लेकिन तब तक किशोर डूब...

मिर्जापुर: दोस्तों संग स्नान करने आया किशोर गंगा में डूबा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 May 2017 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के कंतित स्थित गजिया टोला गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह दोस्तों के साथ स्नान करने आया किशोर गंगा में डूब गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख आस-पास के लोगों को जानकारी दी। लेकिन तब तक किशोर डूब चुका था। विंध्याचल पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों को लगाकर डूबे किशोर की तलाश में जुट गई है।

विंध्याचल क्षेत्र के गंगा घाटों पर लगातार डूबने की घटना से जिला प्रशासन अभी भी बेखबर है। गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। विंध्याचल के दूधनाथ तिराहा मोहल्ला निवासी राजेंद्र का 17 वर्षीय पुत्र चिरंजीव दिन में ग्यारह बजे अपने दोस्तों के साथ गजिया टोला गंगा घाट पर स्नान करने गया था। वह मित्रों के साथ घाट पर स्नान कर रहा था। नहाते समय किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा।

दोस्तों ने किशोर को डूबता देख बचाने की कोशिश की। लेकिन किशोर गंगा में डूब गया। दोस्तों ने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। गंगा घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घाट पर मौजूद मल्लाहों व नाविकों को लगाकर डूबे किशोर की तलाश कराई। लेकिन दोपहर तक डूबे किशोर कही पता नहीं चला।

विंध्याचल क्षेत्र के गंगा घाटों पर डूबने की घटना बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन मौन बना हुआ है। कुछ महीने पूर्व इसी घाट पर दो लड़की व एक मासूम की डूबने से मौत हो गई थी। मासूम को बचाने में दोनों लड़कियों ने अपनी जान गवां दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें