फोटो गैलरी

Hindi Newsसहारनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा : राहुल गांधी

सहारनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा : राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तमाम विरोध के बावजूद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रवेश कर गये। यूपी पुलिस द्वारा गाड़ी रोके जाने के बाद भी उन्होंने हरियाणा बार्डर से लेकर...

सहारनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा : राहुल गांधी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 28 May 2017 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तमाम विरोध के बावजूद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रवेश कर गये। यूपी पुलिस द्वारा गाड़ी रोके जाने के बाद भी उन्होंने हरियाणा बार्डर से लेकर सहारनपुर के शाहजहांपुर तक एक किमी तक की पदयात्रा की। यहां एक ढाबे पर बैठकर उन्होंने सहारनपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। जिसके बाद राहुल गाधी ने कहा कि सहारनपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है और एक वर्ग विशेष के लोगों को कुचला जा रहा है उनका दमन किया जा रहा है। सहारनपुर हिंसा को लेकर अब सियासत दिनों-दिन तेज हो रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती के दौरे के बाद राहुल गांधी के सहारनपुर आने का कार्यक्रम प्रशासन को दिया गया था मगर प्रशासन ने राहुल के यहां आने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी की और से ऐलान किया गया था कि राहुल जबरदस्ती सहारनपुर पहुंचेंगे। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने देंगे। लेकिन राहुल गांधी दिल्ली से चलकर हरियाणा होते हुए यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर बार्डर पर पहुंच गए। जिले में एक किमी तक की पदयात्रा करने के बाद वह शाहजहांपुर में स्थित एक ढाबे पर पहुंचें और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इसके बाद राहुल ने वार्ता करते हुए कहा कि वह हिंसा प्रभावित गांव शब्बीरपुर जाना चाहते थे, अस्पताल में पीड़ितों से मिलना चाहते थे। लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि अभी हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए वह लौट जायें और हालात सही हो जाने पर वह उन्हें स्वंय गांव में लेकर जायेंगे। इस आग्रह पर वह लौट रहे हैं। राहुल ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी है भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही सरकार में आयी थी और उसी पर वह फेल साबित हो रही है।

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

उन्होंने केन्द्र सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी बतायें कि तीन सालों में कितने बेरोजगारों को उन्होंने रोजगार दिया है। जबकि उन्होंने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था। आज पूरा जम्मू-कश्मीर हिंसा की आग में जल रहा है। जब-जब वहां पर हिंसा होती है तब-तब पाकिस्तान को फायदा होता है। भाजपा सरकार हिंसा करने वालों को ही संरक्षण दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें