फोटो गैलरी

Hindi Newsसऊदी अरब से लौटे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

सऊदी अरब से लौटे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

शहर कोतवाली से लापता एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर युवक का कंकाल भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ के जंगल से बरामद कर लिया है। आरोपियों के...

सऊदी अरब से लौटे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
Sun, 28 May 2017 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर कोतवाली से लापता एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर युवक का कंकाल भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ के जंगल से बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल व आइकॉन कार बरामद कर ली गयी है। हत्या अवैध संबंधों में की गयी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

मौहल्ला रहमतनगर निवासी फराज 5 मई को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। शहर कोतवाल पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी थी। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी। जांच में आरोपी आशु व शाहनवाज निवासीगण अम्बा विहार को पुलिस ने हिरासत में लिया। शहर कोतवाल का कहना है कि तीन साल पूर्व मृतक के रहमतनगर में रहने वाली महिला शबनम से अवैध संबंध हो गये थे। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे सऊदी अरब में नौकरी के लिए भेज दिया। एक माह पूर्व मृतक सऊदी अरब से लौटकर आया था। इस बीच महिला के दोनों आरोपियों से अवैध संबंध हो गये। आरोपियों को मृतक का महिला के पास जाना नागावर गुजरा। प्लानिंग के अनुसार आरोपियों ने गायब होने वाले दिन मृतक को अपने पास बहाने से बुला लिया। आरोपी उसे अपने दोस्त की आइकॉन कार में बैठाकर भोपा क्षेत्र में ले गये। रास्ते में आरोपियों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शव को बिहारगढ के जंगल में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। मृतक के परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त कर ली है। पुलिस को उसका कंकाल मिला है। शहर कोतवाल का कहना है कि महिला को भी आरोपी बनाया गया है। वह अपने घर से फरार है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों से आला ए कत्ल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें