फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के प्रोफेसर की पत्नी का पर्स चोरी, हंगामा

दिल्ली के प्रोफेसर की पत्नी का पर्स चोरी, हंगामा

दिल्ली के प्रोफेसर और उनकी पत्नी का बच्चा पार्क पर ई रिक्शा में बैठी दो बहनों ने पर्स चोरी कर लिया। जिसके बाद दंपत्ति ने पकड़कर बच्चा पार्क पर खड़ी पुलिस कर्मियों से दोनो बहनों को पकड़वा दिया।...

दिल्ली के प्रोफेसर की पत्नी का पर्स चोरी, हंगामा
Sun, 28 May 2017 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के प्रोफेसर और उनकी पत्नी का बच्चा पार्क पर ई रिक्शा में बैठी दो बहनों ने पर्स चोरी कर लिया। जिसके बाद दंपत्ति ने पकड़कर बच्चा पार्क पर खड़ी पुलिस कर्मियों से दोनो बहनों को पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई करने के बजाय दंपत्ति को चार हजार रूपये देकर छोड़ दिया गया। जिसको लेकर परिजन आक्रोशित है।

गाजियाबाद के राजनगर स्थित एम 47 में रहने वाले भोपाल सिंह दिल्ली के मयूर विहार में एक सरकारी कालेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। अपनी पत्नी पुष्पा सिंह के साथ बहन संध्या सिंह के सुभाष बाजार स्थित घर पर रविवार दोपहर को आ रहे थे। भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड से उतरने के बाद बच्चा पार्क जाने के लिए दंपत्ति ई रिक्शा में बैठ गया। ई रिक्शा में सोमवती और अनिता निवासी पल्लमगढ़ फरीदाबाद भी अपने बच्चों के साथ दोनो बहने बैठी हुई थी। दोनो ही महिला ने बहुत सफाई से पर्स चोरी कर लिया। बच्चा पार्क पर उतरने के बाद दंपत्ति संध्या से मिलने के लिए चला गया। जैसे ही घर पहुंचकर पर्स देखा तो वह गायब था तो तुरंत भागे-भागे बच्चा पार्क पर आए तो दोनो बहनों को खड़े हुए देखकर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से पकड़वा दिया। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि महिलाओं से चार हजार रूपये दिलाने के बाद दोनो को छोड़ दिया गया। जिसके बाद दंपत्ति वापस लौट गया।

पुलिस ने कर दिया खेल

फरीदाबाद की रहने वाली दोनो बहने चोरी के आरोप में पकड़ी गई लेकिन पुलिस ने थाने तक ले जाना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस ने दोनो आरोपी बहनों से चार हजार रूपये दंपत्ति को दिलाए दिए। बताया जा रहा है कि दोनो बहनों के पास बैग में काफी पैसा था। यह पैसा कहां से इतना आया। पुलिस ने जांच तक करना मुनासिब नहीं समझा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें