फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य कांग्रेसियों की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प़ं सत्यप्रकाश गौतम ने...

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में रोष
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Nov 2016 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य कांग्रेसियों की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प़ं सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि केन्द्र सरकार की बर्बर व तानाशाही कार्रवाई का सभी कांग्रेसी एक सुर में विरोध करते हैं। सेवानिवृत्त सैनिक द्वारा आत्महत्या करने पर राहुल गांधी शोकाकुल परिजनों से सहानुभुति प्रकट करने राममनोहर लोहिया अस्पताल गए थे। यहां पुलिस ने भाजपा सरकार के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्यकताओं ने मेरठ में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें