फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी सरकार लाइसेंस दे तो हम लगवाएंगे प्लाईवुड फैक्ट्रियां : खट्टर

यूपी सरकार लाइसेंस दे तो हम लगवाएंगे प्लाईवुड फैक्ट्रियां : खट्टर

परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर किसानों की नब्ज पर हाथ रखा। यूपी और हरियाणा की साझी विरासत का हवाला देते हुए खट्टर ने कहा कि जो परेशानी किसानों...

यूपी सरकार लाइसेंस दे तो हम लगवाएंगे प्लाईवुड फैक्ट्रियां : खट्टर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Nov 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर किसानों की नब्ज पर हाथ रखा। यूपी और हरियाणा की साझी विरासत का हवाला देते हुए खट्टर ने कहा कि जो परेशानी किसानों को यहां है, वो पहले हरियाणा में भी थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से किसानों की हालत सुधरी है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार हमें प्लाईवुड फैक्ट्री का लाइसेंस दे तो हम यहां भी प्लाईवुड फैक्ट्री लगाने को तैयार हैं। रविवार को परिवर्तन यात्रा के दौरान नकुड़ रोड स्थित स्कूल में पत्रकार वार्ता के दौरान खट्टर ने कहा कि हमने किसानों के गन्ने का रेट 310 किया है जबकि यूपी में 280 प्रति कुंतल रेट है। हरियाणा में किसानों के खरीदे गन्ने का भुगतान 15 दिनों में कर देते हैं। जबकी यूपी का क्या हाल है सबको पता है। पिछले दिनों में गन्ना मूल्य कम रहने के कारण सरकारी और निजी चीनी मिलों के सामने आये संकट को भी हमने हल किया है। उन्होंने कहा कि यूपी के किसानों के सामने आज सबसे बड़ी समस्या पोपलर बेचने की है। इसी को देखते हुए जल्द ही और प्लाईवुड फैक्ट्री लगाई जाएंगी। यात्रा के नेतृत्व कर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार मुक्त शासन केवल भाजपा ही दे सकती है। परिवर्तन यात्रा रविवार सुबह करीब 11 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, शहर विधायक राजीव गुम्बर, जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में सरसावा से नकुड़ के लिए रवाना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें