फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के मिशन 2017 का आज शंखनाद करेंगे अमित शाह

भाजपा के मिशन 2017 का आज शंखनाद करेंगे अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सहारनपुर की धरती से पार्टी के मिशन 2017 का शंखनाद करेंगे। महाराज सिंह कालेज के मैदान पर रैली को संबोधित करने के बाद शाह परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना...

भाजपा के मिशन 2017 का आज शंखनाद करेंगे अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Nov 2016 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सहारनपुर की धरती से पार्टी के मिशन 2017 का शंखनाद करेंगे। महाराज सिंह कालेज के मैदान पर रैली को संबोधित करने के बाद शाह परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जनता रोड स्थित महाराज सिंह कालेज के मैदान पर होने वाली रैली की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पूरे शहर को पार्टी के पोस्टरों व झंड़ों से पाट दिया गया है। पूरे शहर में होर्डिंग्स लग गए हैं।

सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा सुबह आठ बजे विधानसभा सीट नंबर वन बेहट में मां शाकुंबरी देवी मंदिर जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे जनता रोड स्थित महाराज सिंह कालेज के मैदान पर रैली होगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हेलीकाप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे। शाह रैली को संबोधित करने के बाद परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राघव ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार की रात दस बजे सहारनपुर पहुंच जाएंगे। वे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले ही रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। सांसद ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वेस्ट यूपी के तमाम बड़े नेताओं की रैली में पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा भी रैली में पहुंच सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें