फोटो गैलरी

Hindi Newsमऊ : कोहरे में वाहन के धक्के से मजदूर की मौत

मऊ : कोहरे में वाहन के धक्के से मजदूर की मौत

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मऊ- बलिया राजमार्ग स्थित अदरी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह कोहरे में वाहन के धक्के से मजदूर की मौत हो गई। दुकान से सामान लेकर मजदूर सड़क पार करके अपने घर लौट रहा था।...

मऊ : कोहरे में वाहन के धक्के से मजदूर की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मऊ- बलिया राजमार्ग स्थित अदरी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह कोहरे में वाहन के धक्के से मजदूर की मौत हो गई। दुकान से सामान लेकर मजदूर सड़क पार करके अपने घर लौट रहा था। घटना के बाद वाहन भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घटना को देखकर आक्रोशित हो गये। खालिसपुर अंबेडकर मूर्ति के पास शव को रखकर चक्का जाम कर दिये। जानकारी होने के बाद नगर क्षेत्राधिकारी और एसओ मौके पर पहुंचे। किसी तरह से समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। तब जाकर ढाई घंटे के बाद आवागमन बहाल हुआ।

खालिसपुर निवासी 25 वर्षीय बहादुर मजदूरी करके परिजनों का पेट पालता है। सुबह वह परिजनों के लिये सामान लेने अदरी पेट्रोल पंप स्थित दुकान पर गया था। यहां से सामान लेकर जैसे ही सड़क पार कर रहा था कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने धक्का मार दिया। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तेज आवाज सुनकर जैसे ही लोग मौके पर आये तो घटना को देखकर आवाक हो गये। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वाहन भाग निकला था।

ग्रामीणों ने शव को अंबेडकर मूर्ति खालिसपुर के पास रखकर राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ढाई घंटे तक जाम के चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जानकारी होने पर सीओ सिटी, एसओ मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीण वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों के लिये आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी ने एसडीएम से वार्ता के बाद लोगों को आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जाम समाप्त होने के बाद लोगों ने राहत की संास लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें