फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा: रालोद कार्यकर्ताओं ने रैली को लगाई जान

मथुरा: रालोद कार्यकर्ताओं ने रैली को लगाई जान

राष्ट्रीय लोकदल की किसान अधिकारी रैली को आज बलदेव के अवैरनी चौराहा के समीप 11 बजे से शुरू होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह और जेडीयू नेता शरद यादव मुख्य वक्ता होंगे। रैली को...

मथुरा: रालोद कार्यकर्ताओं ने रैली को लगाई जान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Dec 2016 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल की किसान अधिकारी रैली को आज बलदेव के अवैरनी चौराहा के समीप 11 बजे से शुरू होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह और जेडीयू नेता शरद यादव मुख्य वक्ता होंगे।

रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने खूब पसीना बहाया। बुधवार को रालोद नेता पंडित हरीश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ छाता विधानसभा क्षेत्र के गांव गिडोह, बदनगढ़, फालैन, खरौट, उमराला, तूमौला, खिटाविटा, पैगांव, सुपाना आदि में जनसम्पर्क किया। ग्रामीणों को बताया कि बलदेव पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है।

दूसरी ओर, युवा लोकदल ने जिला पंचायत सदस्य ठा. जीतेन्द्र सिंह जीतू, जिलाध्यक्ष ठा. भूपेन्द्र सिंह, रोहित प्रताप, प्रभारी पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया।जनसम्पर्क में बबलू चौधरी, सचिन चतुर्वेदी, ठा. रजत सिंह, ठा. शिवराज सिंह, राजकुमार चौधरी, दिनेश पहलवान, हरवीर सिंह आदि शामिल थे।वहीं दूसरी ओर बलदेव। राष्ट्रीय लोकदल की अवैरनी चौराहा पर आज 11 बजे होने वाली किसान अधिकार रैली की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर ने प्रदेश टीम के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र सिंह सिकरवार, राजन सिंह सिकरवार, ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह भरंगर, पंडित हरीश शर्मा, नारायन सिंह, रोहित प्रताप, रवीन्द्र नरवार, वीरपाल मलिक आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें