फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में ध्वस्त हुई शिक्षा व्यवस्था

बिहार में ध्वस्त हुई शिक्षा व्यवस्था

महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में सूबे की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बेहतर शिक्षा के लिए बच्चोंे को बाहर को प्रदेशों में भेजना पड़ता है। सूबे में विधि व्यवस्था की स्थिति भी पतन की ओर अग्रसर है।...

बिहार में ध्वस्त हुई शिक्षा व्यवस्था
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में सूबे की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बेहतर शिक्षा के लिए बच्चोंे को बाहर को प्रदेशों में भेजना पड़ता है। सूबे में विधि व्यवस्था की स्थिति भी पतन की ओर अग्रसर है। अपराधी बेखौफ हो आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फिर भी राज्य सरकार चुप हो हाथ पर हाथ रख बैठी हुई है।

ये बातें स्थानीय परिसदन में बुधवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के राज्याध्यक्ष व विधायक नितिन नवीन ने कही। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में जेल जा चुके लालू प्रसाद की अगली पीढ़ी के लोग भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे। लालू प्रसाद के बेटों को बिरासत में भ्रष्टाचार ही मिला है। उन्होंने कहा कि सूबे के युवाओं को रोजगार चाहिए और राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ते के लिए पिक एण्ड चूज कर रही है। यह युवाओं के साथ मजाक नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती देने व संघर्ष के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासत्मक योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेवारी युवा कार्यकर्ताओं की है। मौके पर संजय पाण्डेय, पंकज सिंह राठौड़, रामनरेश ठाकुर, शंकर झा, रंधीर खन्ना, मनोज चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें