फोटो गैलरी

Hindi Newsनृत्य के साथ ही फेस पेटिंग में दिखाया हुनर

नृत्य के साथ ही फेस पेटिंग में दिखाया हुनर

नृत्य, वाद-विवाद और फेस पेटिंग की हुई प्रतियोगितालखनऊ। निज संवाददातालखनऊ महोत्स्व के युवा महोत्सव में गुरुवार को नृत्य के साथ ही वाद-विवाद व फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा...

नृत्य के साथ ही फेस पेटिंग में दिखाया हुनर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नृत्य, वाद-विवाद और फेस पेटिंग की हुई प्रतियोगिता

लखनऊ। निज संवाददाता

लखनऊ महोत्स्व के युवा महोत्सव में गुरुवार को नृत्य के साथ ही वाद-विवाद व फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार को युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं का आयोजन मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में न होकर फूड कोर्ट स्थित मंच पर किया गया।

मंच पर भारतीयम बॉलीवुड डांस अकादमी के कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ने सबसे पहले आकर्षण बटोरा। इसी क्रम में गिन्नी सहगल ने ‘दीवानी मैं दीवानी गीत पर शानदार नृत्य किया। इसके बाद सृष्टि जैन, रोली जैन, प्रिंयका आदि ने ‘सुन साथिया और ‘ढोल बाजे गीत पर नृत्य कौशल को दर्शाया। इसके बाद वाद-विवाद में स्कूली बच्चों ने ‘वर्तमान समय में मोबाइल जरूरी है या नही विषय पर अपने विचार रखे। जिसमें आयुष मिश्रा, श्रेया सिंह, ऋषिता जायसवाल, आभा पटेल, सृजल, विकास, इशिका, मो. महफूज, हिमांशू, हरशिता, हिमांशी, वैश्नवी, आकृति, खुशी, रिया, सृष्टि, तान्या, वाटिका, सुधांशु, आयुष, अंकिता, सौम्या, दिव्यांशी, कुनाल, प्रियांशी, आदित्य ने अपने विचार रखे।

फेस पेंटिंग से जीता दिल

वहीं फेस पेंटिंग जूनियर प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपने फेस पर पेंटिंग कर लोगों को आकर्षित किया। इसमें अंशिका, शिवांशी, सृष्टि, शशांक, अनंया, श्रीयांश, कनिष्क व अनामिका ने रचनातमक प्रतिभा से रूबरू कराया। वहीं सीनियर प्रतियोगिता में तान्या रावत, आकांक्षा शर्मा, शुभम कनौजिया ने फेस पर पेंटिंग की। जूनियर क्विज प्रतियोगिता में अनुष्का, वर्षा, सक्षम, आदित्य, उदय, सत्यम, अमन, देवांश, प्रिंस, आयुष, देवाशीष, दिव्यांक ने अपनी कुशलता का परिचय दिया।

युवा महोत्सव भी उपेक्षा का शिकार

लखनऊ महोत्सव में अभी तक मुम्बई के कलाकारों के नाम स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा होती थी लेकिन गुरुवार को महोत्सव के अपने ही आयोजन युवा महोत्सव को मुम्बई के कलाकरों के लिए उपेक्षित कर दिया गया। गुरुवार को युवा महोत्सव की प्रतियोगिताओं को मुख्य मंच पर करने से इसलिए मना कर दिया गया क्योंकि मुम्बई के कलाकार सचेत टण्डन, कनिका कपूर और हसन रिजवी का बैंड दोपहर 12 बजे से बैंड सेट करने और साउण्ड सेटिंग करने लगे। यह देखते हुए युवा महोत्सव को फूड कोर्ट में बने पर स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को निराशा हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें