शराब के नशे में धुत्त साथियो ने घर में घुसकर दम्पति को जमकर पीटा
पीड़ित दम्पत्ति ने दर्ज कराया मुकदमालखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद आशियाना में रविवार देर रात शराब पीने के दौरान विवाद होने पर कुछ लोगों ने अपने साथी को घर में घुसकर पीटा। विरोध करने पर उसकी पत्नी पर भी...
पीड़ित दम्पत्ति ने दर्ज कराया मुकदमालखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद आशियाना में रविवार देर रात शराब पीने के दौरान विवाद होने पर कुछ लोगों ने अपने साथी को घर में घुसकर पीटा। विरोध करने पर उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित दम्पत्ति ने आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। भदरुख, बंगलाबाजार निवासी मुकेश पत्नी सरिता के साथ रहता है। रविवार रात मुकेश ने भदरुख में अपने दोस्तो कल्लू और अभिषेक के साथ शराब पी। इस दौरान ही मुकेश की दोनों से कहासुनी हो गई। बवाल बढ़ने पर मुकेश वहां से चला गया। पर, कुछ देर बाद ही दोनों लोग लाठी डंडा लेकर मुकेश के घर पहुंच गए और धावा बोल दिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने के लिए सरिता दौड़ी तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित दम्पत्ति ने सोमवार सुबह आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।