फोटो गैलरी

Hindi Newsअज्ञात युवक का शव मिला

अज्ञात युवक का शव मिला

- गांव वालों ने जताई हत्या की आशंका माल। हिन्दुस्तान संवाद माल में मंझी गांव स्थित गोमती नदी किनारे एक शख्स का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का...

अज्ञात युवक का शव मिला
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Mar 2017 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

- गांव वालों ने जताई हत्या की आशंका

माल। हिन्दुस्तान संवाद

माल में मंझी गांव स्थित गोमती नदी किनारे एक शख्स का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि करीब 45 वर्षीय अज्ञात शख्स का उतराता हुआ नदी किनारे पहुंचा। उसके शरीर पर हाफ पैंट व टीशर्ट थी। शव करीब चार दिन पुराना है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। वहीं गांव वालों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें