फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी के नेतृत्व में 47 के मंत्रिमंडल ने शपथ ली

योगी के नेतृत्व में 47 के मंत्रिमंडल ने शपथ ली

- गेरुआ वस्त्रों में शपथ लेने वाली योगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने - सीएम, डिप्टी सीएम सहित 25 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्री - नियमानुसार 60 मंत्री बन सकते...

योगी के नेतृत्व में 47 के मंत्रिमंडल ने शपथ ली
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

- गेरुआ वस्त्रों में शपथ लेने वाली योगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने - सीएम, डिप्टी सीएम सहित 25 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्री - नियमानुसार 60 मंत्री बन सकते हैं, मंत्रियों के 13 पद खाली छोड़े गए - योगी ने भविष्य में मंत्रिमंडल की संभावना बरकरार रखी - एक मुस्लिम को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई - मंत्रिमंडल में राजधानी लखनऊ को खास तरजीह विशेष संवाददाता- लखनऊयूपी में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में गुरुवार को 47 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की खास उपस्थिति में राज्यपाल राम नाईक ने इन सबको पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री होंगे। गेरुआ वस्त्रों में शपथ लेने वाले योगी यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले कोई सन्यासी यूपी में मुख्यमंत्री नहीं बना है। योगी के बाद उप मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और लखनऊ के मेयर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.दिनेश शर्मा ने शपथ ली। योगी और मौर्या अभी सांसद हैं, जबकि डा. दिनेश शर्मा मेयर। कांशीराम स्मृति उपवन में हजारों की भीड़ से खचाखच भरे पंडाल के सामने बने फूलों से सजे भव्य मंच पर शपथ दिलाई गई। हालांकि शपथ के दौरान भारी अव्यवस्था रही। अव्यवस्था के बीच शपथ लेने वालों में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित 25 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री शामिल हैं। कुल 47 सदस्यीय मंत्रिमंडल है। नियमानुसार मुख्यमंत्री सहित 60 मंत्री बन सकते हैं। इस तरह 13 पद खाली छोड़े गए हैं यानी भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बरकरार है। खास बात यह है कि मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम और कुछ संगठन के नेताओं को भी जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में विधायकों के साथ दो एमएलसी डा. महेंद्र सिंह व भूपेंद्र चौधरी को भी जगह दी गई है जबकि मुस्लिम चेहरा क्रिकेटर मोहसिन रजा और स्वतंत्र देव सिंह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। राज्यमंत्री के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को जगह दी गई है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह मंत्रिमंडल में जगह नहीं पा सके। कैबिनेट मंत्रीमुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सू्र्य प्रताप शाही को शपथ दिलाई गई। उनके बाद भाजपा के वरिष्ठतम विधायक सुरेश खन्ना और उनके बाद बसपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्या को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वाले अन्य कैबिनेट मंत्रियों में सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह, चौहान, धर्मपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्येदव पचौरी, रमापति शास्त्री, जयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रसिद्ध किक्रेटर चेतन चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी शामिल हैं। कुल 22 कैबिनेट मंत्री हैं। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारराज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कुल नौ लोगों ने शपथ ली जिनमें अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डा.महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, डा.धर्म सिंह सैनी,अनिल राजभर और श्रीमती स्वाति सिंह शामिल हैं। राज्य मंत्रीराज्य मंत्री के रूप में कुल 13 लोगों ने शपथ ली जिनमें गुलाबो देवी, जयप्रकाश निषाद, श्रीमती अर्चना पांडेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, नीलकंठ तिवारी, मोहिसन रजा,गिरीश यादव, सरदार बल्देव ओलक, मन्नू कोरी, संदीप सिंह और सुरेश पासी शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें