फोटो गैलरी

Hindi Newsअखण्ड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखा व्रत

अखण्ड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखा व्रत

लखनऊ। निज संवाददाता सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा लगाई। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर यह व्रत किया। महिलाओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा गया।...

अखण्ड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखा व्रत
Thu, 25 May 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा लगाई। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर यह व्रत किया। महिलाओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुहागिन महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर उसे सूत से लपेटकर 108 परिक्रमा लगाई। महिलाओं द्वारा अटल सौभाग्य की कामना को लेकर यह व्रत धारण किया। सुबह से ही बरगद के वृक्ष के नीचे महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तेज धूप के चलते महिलाओं ने सुबह सुबह से ही विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए और पूजा अर्चना संपन्न की। बाद में कन्याओं को फल और दान दक्षिणा दी। इस मौके पर महिलाओं ने व्रत की कथा भी सुनाई। पूजन को लेकर सुबह से ही बाजारों में भीड़ भाड़ रही और लोग खरबूजा, सूत, बरगद की डाल आदि साम्रगी खरीद रहे थे। आज के दिन पूजा अर्चना के साथ सुहागन का श्रृंगार भी मायने रखता है इस लिए महिलाओं ने साड़ी से लेकर चूड़ी और जेवर तक का शृंगार कर पूजन के लिए घर से निकली।इलाके के पार्को, चौराहों, मन्दिरों में लगे बरगद के वृक्ष के पास सुबह से ही वट सावित्री की पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं के जाने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था। वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें