फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रावस्ती पुलिस चौकी की नाक के नीचे चल रहा था सेक्स रैकेट

श्रावस्ती पुलिस चौकी की नाक के नीचे चल रहा था सेक्स रैकेट

बौद्ध धर्मस्थली श्रावस्ती में एक बौद्ध धर्मशाला में चल रहे देह व्यापार जैसे घिनौने कार्य से तीर्थ क्षेत्र के निवासी शर्मसार हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई...

श्रावस्ती पुलिस चौकी की नाक के नीचे चल रहा था सेक्स रैकेट
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बौद्ध धर्मस्थली श्रावस्ती में एक बौद्ध धर्मशाला में चल रहे देह व्यापार जैसे घिनौने कार्य से तीर्थ क्षेत्र के निवासी शर्मसार हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई के साथ भवनों को बंद कर देना चाहिए। वहीं श्रावस्ती पुलिस चौकी से मात्र चंद कदम दूर चलने वाले इस अड्डे से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

श्रावस्ती में बौद्धधर्म का चोला पहन कर एक बौद्धभिक्षु देह व्यापार जैसे घिनौने कार्य को अंजाम दे रहा था। इस कार्य से बौद्धभिक्षु ने न केवल भगवान बुद्ध व बौद्धधर्म के साथ धोखा किया है बल्कि तीर्थ क्षेत्र के निवासियों को शर्मसार किया है। बौद्धतीर्थ श्रावस्ती में विदेशी पर्यटकों के ठहरने के लिए कई होटल व धर्मशालाएं बनी हैं। इन्हीं होटलों व धर्मशालाओं में बौद्ध परिपथ हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने कल्याण मैत्री बौद्ध समिति की तरफ से संचालित एक धर्मशाला है। चूंकि इस धर्मशाला में पर्यटकों को जरूरी आवासीय सुविधाएं न मिलने से बहुत कम ही पर्यटक इस धर्मशाला में रुकते हैं। ऐसे में धर्मशाला संचालक अशोक बौद्ध ने धर्मशाला को देह व्यापार का केन्द्र बना दिया और अच्छी कमाई करने लगा। देह व्यापार से अच्छी कमाई पर अशोक बौद्ध ने इस धंधे में क्षेत्र के कुछ और लोगों को शामिल कर लिया। बताया जाता है कि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों का काम क्षेत्र की ऐसी युवतियों व महिलाओं के साथ सेक्स ग्राहकों को धर्मशाला तक लाना था। अशोक बौद्ध के इस धंधे में शिक्षा क्षेत्र के एक शिक्षक की भूमिका प्रमुख बताई जाती है। इस घिनौने कार्य को पुलिस व प्रशासन से बचाने के लिए बौद्धभिक्षु का चोला पहने अशोक बौद्ध ने अधिकारियों को भी पटा रखा था। सूत्रों की मानें तो इस होटल में बहराइच, बलरामपुर व नेपाल की युवतियों के साथ ही इकौना, गिलौला की भी कुछ युवतियां रोजाना आती हैं। लोगों का कहना है कि अगर इस मामले की किसी उच्चाधिकारी की तरफ से गहन जांच की जाए। तो कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। पुलिस की नाक के नीचे हो रहे इस काले धंधे पर सवाल उठ रहे हैं। इनसेटतो क्या अनजान थी पुलिसकटरा। बौद्ध स्थली श्रावस्ती में जिस स्थान पर देह व्यापार के अड्डे का खुलासा हुआ है। वह इकौना थाने के श्रावस्ती पुलिस चौकी के सामने लगभग 50 मीटर की दूरी पर है। लगभग 10 साल से चल रहे इस घिनौने धंधे पर श्रावस्ती पुलिस चौकी या इकौना थाने की पुलिस की नजर न जाने पर क्षेत्र के लोग पुलिया कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार इस धर्मशाले में चल रहे घिनौने कृत्य की जानकारी पुलिस चौकी व सीओ स्तर तक के अधिकारियों को दी गई लेकिन सेक्स रैकेट संचालक की पुलिस तक पहुंच होने के कारण पुलिस कार्रवाई करने की बजाय सेक्स रैकेट संचालक को सूचना देने वाले लोगों के बारे में बता देती थी। इसके चलते अशोक बौद्ध खुले आम कहता फिर रहा था कि कोई कहीं पर शिकायत कर दें। कुछ नहीं होगा क्योंकि मैंने विदेशी डालर से सबके मुंह को बन्द कर रखा है। दो दिन पहले तक जिस पुलिस के कृत्य की भर्त्सना की जा रही थी। रविवार को पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई व दो युवतियों व 2 युवकों सहित धर्मशाला संचालक अशोक बौद्ध की गिरफ्तारी पर क्षेत्र के लोग खुश हैं। वहीं दूसरी ओर सवाल किए जाने लगे हैं कि क्या पुलिस इसकी जानकारी से अनजान थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें