फोटो गैलरी

Hindi Newsरोडवेज बसों की हड़ताल पर असमंजस

रोडवेज बसों की हड़ताल पर असमंजस

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से 20 सितम्बर की आधी रात से प्रस्तावित बसों की हड़ताल पर असमंजस बना रहा। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा का दावा है कि सोमवार को परिषद के...

रोडवेज बसों की हड़ताल पर असमंजस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Sep 2016 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से 20 सितम्बर की आधी रात से प्रस्तावित बसों की हड़ताल पर असमंजस बना रहा। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा का दावा है कि सोमवार को परिषद के नेताओं से कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सफल वार्ता हुई है। घंटों चली बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति भी बन गई।  इसके बावजूद अगर परिषद के नेता बसों का चक्का जाम करने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद की ओर से बस हड़ताल का नोटिस देने के बाद हड़ताल खत्म करने की सूचना निगम प्रशासन को नहीं दी गई है। परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश मिश्र वार्ता के दौरान मौजूद थे। यह जानकारी देते हुए मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन ने कहा कि वार्ता में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा हुई। मुख्य मांगों में 12सौ मृतक आश्रितों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा संविदा कर्मियों को नियमित करने की कार्रवाई चल रही है। साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर करने की तैयारी है। सोमवार देर रात तक परिषद के महामंत्री की ओर से बस हड़ताल वापस लेने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। हालांकि, परिषद के उपाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि कई मांगों पर अभी सहमति नहीं है। इस वजह से मंगलवार को एक बार फिर निगम प्रबंधक से वार्ता होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें