फोटो गैलरी

Hindi Newsएसी का किराए पर गर्मी में कराया दिया जनरल क्लास में सफर

एसी का किराए पर गर्मी में कराया दिया जनरल क्लास में सफर

झांसी इंटरसिटी से एसी कोच हटाकर लगाया गया जनरल का डिब्बायात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए यात्रियों ने झांसी इंटरसिटी के एसी चेयरकार में टिकट बुक कराया था। मगर रेलवे ...

एसी का किराए पर गर्मी में कराया दिया जनरल क्लास में सफर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी इंटरसिटी से एसी कोच हटाकर लगाया गया जनरल का डिब्बा

यात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए यात्रियों ने झांसी इंटरसिटी के एसी चेयरकार में टिकट बुक कराया था। मगर रेलवे ने यात्रियों से एसी का किराया लेकर सफर उनको जनरल क्लास डिब्बे में करा दिया। स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद रेलवे उनको एसी का किराया वापस किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।

लखनऊ जंक्शन से झांसी के लिए शाम 4.40 बजे झांसी इंटरसिटी का संचालन किया जाता है। इसमें काफी संख्या में दैनिक यात्री भी सफर करते हैं। इसमें सेकेंड क्लास सेटिंग के साथ एसी चेयरकार का कोच लगाया जाता है। झांसी जाने के लिए यात्री जब शाम को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे तो उनका पता चला कि एसी चेयरकार का कोच सी-1 नहीं लगा है। तकनीकी दिक्कत की वजह से रेलवे ने कोच निकाल दिया। मगर इसकी जगह पर दूसरा एसी कोच लगाने के बाद जनरल क्लास का कोच लगा दिया। यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए उन्होंने एसी का टिकट लिया था। अब रेलवे जनरल क्लास डिब्बे में सफर करने को कह रहा है। इसी को लेकर काफी देर तक यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे प्रशासन ने जब यात्रियों को किराया वापस किए जाने का आश्वासन दिया तो उनका गुस्सा शांत हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें