फोटो गैलरी

Hindi Newsएमजॉन कम्पनी के खिलाफ प्रदर्शन

एमजॉन कम्पनी के खिलाफ प्रदर्शन

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एमजॉन के विरोध में कई सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर शुक्रवार को गांधी प्रतिमा पार्क में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कंपनी ने अपने एक उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए महिला को जिस रूप...

एमजॉन कम्पनी के खिलाफ प्रदर्शन
Fri, 09 Jun 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एमजॉन के विरोध में कई सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर शुक्रवार को गांधी प्रतिमा पार्क में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कंपनी ने अपने एक उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए महिला को जिस रूप में दर्शाया है वह आपत्तीजनक है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही चेतना फाउण्डेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष चेतना पाण्डेय ने कहा कि जहां एक ओर महिलाएं देश के विकास में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ विदेशी कंपनियों को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने एमजॉन कंपनी पर महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि कंपनी ने अपने एक उत्पाद में महिला को जिस रूप में प्रस्तुत किया है, वह न केवल अशोभनीय है बल्कि महिलाओं के प्रति उसकी सोच को भी दर्शाता है। वहीं संचेतना फाउण्डेशन की अध्यक्ष मधुरिमा तिवारी ने कहा कि पांच दिन पहले कंपनी के खिलाफ हुई एफआईआर के बाद अभी तक इस मामले पर किसी भी मंत्री का बयान नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने इस विषय पर कड़ा रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन तेज कर देंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें