फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम में 90 हजार वोटरों का होगा इजाफा

नगर निगम में 90 हजार वोटरों का होगा इजाफा

नगर निगम व नगर पंचायतों में बीते माह चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बाद वोटरों की संख्या में बड़ा इजाफा हो गया है। नगर निगम के 110 वार्ड में करीब 90 हजार वोटर और बढ़े हैं। इसके...

नगर निगम में 90 हजार वोटरों का होगा इजाफा
Sun, 11 Jun 2017 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम व नगर पंचायतों में बीते माह चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बाद वोटरों की संख्या में बड़ा इजाफा हो गया है। नगर निगम के 110 वार्ड में करीब 90 हजार वोटर और बढ़े हैं। इसके बाद नगर निगम के वोटरों की संख्या बढ़ कर 22.83 लाख के आस-पास पहुंच गई है। अभी तक 2016 में हुए पुनरीक्षण के बाद नगर निगम के वार्डो में वोटरों की संख्या 21.93 लाख थी।

नगर निकाय के चुनाव इधर भले ही टल गए हों लेकिन बीते महीने चले मतदाता सूची दुरुस्तीकरण के दौरान मिले फार्म के सत्यापन के बाद नगर निगम क्षेत्र में 90 हजार वोटरों का इजाफा हो गया है। बीएलओ द्वारा फार्मो के सत्यापन के बाद सबसे अधिक करीब 24 हजार वोटर जोन आठ में बढ़े हैं। दूसरे नम्बर पर जोन तीन में करीब 15 हजार वोटर दर्ज हुए हैं। वहीं सबसे कम वोटर जोन दो में बढ़े हैं। पुनरीक्षण अभियान नौ मई से 15 मई तक बूथ लेविल पर चलाया गया था। इस दौरान बहुत से बीएलओ के गैरहाजिर रहने के कारण वोटरों को फार्म जमा करने के लिए काफी दौड़ भाग भी करना पड़ा था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार बताते हैं कि मई में हुए पुनरीक्षण में एक लाख से अधिक मतदाता नगर निगम व नगर पंचायतों में बढ़ने की संभावना है। अंतिम सूची का प्रकाशन जल्द कर दिया जाएगा।

बीकेटी नगर पंचायतों बढ़े करीब 9 हजार वोटर

पुनरीक्षण के बाद राजधानी की आठ नगर पंचायतों में भी वोटरों की संख्या बदल गई है। नगर पंचायतों में करीब 11 हजार वोटर बढ़े हैं। जबकि बीकेटी नगर पंचायत में अकेले नौ हजार वोटर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जबकि अन्य नगर पंचायतों में अधिकतम 400 वोटरों का इजाफा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें