फोटो गैलरी

Hindi Newsजगन्नाथ जी के नौका विहार के लिये चलेगा गोमती सफाई अभियान

जगन्नाथ जी के नौका विहार के लिये चलेगा गोमती सफाई अभियान

-साफ-सफाई और सुरक्षा के लिये मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन

जगन्नाथ जी के नौका विहार के लिये चलेगा गोमती सफाई अभियान
Sat, 10 Jun 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

-साफ-सफाई और सुरक्षा के लिये मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

पुराने लखनऊ में होने वाली सैकड़ों वर्ष पुरानी एतिहासिक रथयात्रा 25 जून को निकाली जायेगी। इस यात्रा के मुख्य आकर्षण तीनों रथ जिसमें भगवान जगन्नाथ जी,भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा विराजमान रहेंगे। भगवान कुड़ियाघाट गोमती नदी में नौका विहार भी करेंगे। यह दृश्य देखते ही बनता है।

समिति अध्यक्ष अनुराग दीक्षित ने रथयात्रा की तैयारी बैठक के बाद बताया कि जिला प्रशासन को गोमती की गंदगी के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इस रथयात्रा का नेतृत्व करेंगे। समिति की ओर से दोनों को एक ज्ञापन दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है जिसमें साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग की जायेगी।

गोमती नदी की गंदगी बनी भगवान के नौका विहार में रोड़ा

नौका विहार उत्सव के लिये नदी का पानी इस लायक नहीं है। दूषित, गंदगी और शैवाल इतनी फैली है किसी इसमें नाव चला पाना भी मुश्किल होगा। इसलिये समिति ने 11 से 18 जून तक नदी की सफाई का निर्णय लिया है।

आठ दिनों तक सुबह चलेगा सफाई अभियान

गोमती नदी का सफाई अभियान सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक चलेगा। सफाई अभियान में समिति के पदाधिकारियों के साथ विधायक, महापौर, सिविल डिफेंस, सनातन महासभा, अवध गौशाला, गोमती अखाड़ा, श्री बड़ी कालीजी ट्रस्ट, सन्दोहन मंदिर, लक्षिका महिला ग्रुप, लखनऊ व्यापार मण्डल, कलाकोठी घाट मंदिर समिति,प्रकाश फाउंडेशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें