फोटो गैलरी

Hindi Newsजग मगाया दीन दयाल उपाध्यक्ष पार्क, एलडीए ने दुरुस्त करायीं लाइटें

जग मगाया दीन दयाल उपाध्यक्ष पार्क, एलडीए ने दुरुस्त करायीं लाइटें

एग्जिट पोल में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की जानकारी के बाद एलडीए ने शुक्रवार को चमकाया दीन दयाल उपाध्याय पार्क, 80 प्रतिशत खराब पड़ी लाइटें बदलवायी गयींलखनऊ। प्रमुख संवाददाताअंधेरे...

जग मगाया दीन दयाल उपाध्यक्ष पार्क, एलडीए ने दुरुस्त करायीं लाइटें
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Mar 2017 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

एग्जिट पोल में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की जानकारी के बाद एलडीए ने शुक्रवार को चमकाया दीन दयाल उपाध्याय पार्क, 80 प्रतिशत खराब पड़ी लाइटें बदलवायी गयीं

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

अंधेरे में डूबे रहने वाले दीन दयाल उपाध्याय पार्क को शुक्रवार को एलडीए ने चमका दिया। सुबह से ही एलडीए अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम इस पार्क की साफ सफाई व टूट फूट की मरम्मत में लग गयी। एलडीए के विद्युत यांत्रिक विभाग के अधिशासी अभियन्ता मोहनलाल खुद यहां खड़े होकर लाइटें लगवा रहे थे। शुक्रवार को इंजीनियरों ने वर्षों से खराब पड़ी यहां की 100 से ज्यादा लाइटों को चार घंटे में ही बदल दिया। कई फाउन्टेन भी दुरुस्त कर दिए गए। दो फाउन्टेन बचे हैं उन्हें शनिवार को दुरुस्त कर दिया जाएगा। देर शाम पार्क की सभी लाइटें दुरस्त क पार्क को जगमगा दिया गया।

केकेसी के पास बना दीन दयाल उपाध्याय पार्क व स्मृतिका वर्षों से काफी उपेक्षित पड़ा था। एलडीए ने इस पार्क पर बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से पार्क की दशा काफी खराब हो गयी थी। यही नहीं पार्क पर काफी ज्यादा बिजली का बकाया तक हो गया था। जिसकी वजह से इसकी बिजली भी एक बार काट दी गयी थी। गुरुवार को चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त देख एलडीए अधिकारियों का ध्यान इस तरफ गया। सुबह एलडीए के इंजीनियरों व अधिकारियों ने पार्क का निरीक्षण किया। इसके बाद इसकी सफाई शुरू करायी गयी। एलडीए के विद्युत यांत्रिक विभाग के अधिशासी अभियन्ता मोहनलाल मौके पर पहुंचे। पार्क की 80 प्रतिशत से ज्यादा लाइटें खराब थीं। पार्क में 100 से ज्यादा नयी लाइटें लगायी गयीं। शाम तक यहां सभी नयीं लाइटें लगा दी गयीं। बीजेपी की बढ़त को देखते हुए अधिकारियों ने पार्क को चमकाया। अधिकारियों को आशंका है कि बीजेपी की सरकार बनने की दशा में हो सकता है पार्टी के बड़े नेता दीय दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आएं। इसलिए उन्होंने पहले से ही पार्क को चमका दिया।

---------------

पार्क की लाइटें खराब थी। इसकी जानकारी मिली थी। दो तीन दिन से इसे ठीक कराया जा रहा था। शुक्रवार को सभी लाइटें बदल दी गयीं। 100 से ज्यादा नयी लाइटें लगायी गयी हैं। दो फाउन्टेन नहीं ठीक हो पाए हैं। शनिवार तक वह भी ठीक हो जाएंगे। अब इस पार्क की कोई भी लाइट खराब नहीं है।

डीपी सिंह, मुख्य अभियन्ता, विद्युत यांत्रिक, एलडीए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें