फोटो गैलरी

Hindi Newsसंदिग्ध हालत में जली नवविवाहिता की मौत,दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध हालत में जली नवविवाहिता की मौत,दहेज हत्या का आरोप

- परिवारीजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप शिवदासपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालत में झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़...

संदिग्ध हालत में जली नवविवाहिता की मौत,दहेज हत्या का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

- परिवारीजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

शिवदासपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालत में झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को आग में झुलसाकर हत्या कर दी गई है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठाकुरगंज के मल्लाही टोला निवासी कल्लू यादव की पत्नी कमला देवी के मुताबिक चार वर्ष पहले उन्होंने बेटी रंजना यादव उर्फ पिंकी (28) की मलिहाबाद के शिवदासपुर गांव निवासी राम किशोर यादव उर्फ अनीस से की थी।

संदिग्ध हालत में लगी आग

कमला देवी का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले आए दिन पिंकी से मारपीट और प्रताड़ित करते थे। परिवारीजनों के समझाने पर कुछ दिनों मामला शांत रहता। फिर पति उसपर जुल्म ढाहता। चार दिन पहले पिंकी के साथ मारपीट की बात सुनकर भाई संदीप बहन की ससुराल आया था। वह यहीं ठहरा था। शुक्रवार शाम को संदीप कुछ सामान लेने के लिए परचून की दुकान गया था। आरोप है इसी बीच ससुर अर्जुन, सास अनीता व पति राम किशोर ने पिंकी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि ससुर, उसका भाई रिंकू व राम किशोर घर पर नहीं थे। घर में केवल सास और पिंकी थी।

क्या होगा दुधमुंहे बच्चे का

पिंकी के एक माह का बच्चा है। उसकी मौत के बाद पड़ोस की महिलाएं चर्चा कर रही थी कि आखिर इस दुधमुंह बच्चे का क्या होगा? पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाकी लोग फरार है। ऐसे में बच्चे को कौन पालेगा?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें