पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार
लखनऊ। गांधी प्रतिमा पार्क में धरना पर बैठी एक महिला ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मांग है कि उसकी चोरी हुई बकरियों का मुकदमा दर्ज कर बरामदगी की जाए। उसका आरोप है कि तत्कालीन सरकार में...
लखनऊ। गांधी प्रतिमा पार्क में धरना पर बैठी एक महिला ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मांग है कि उसकी चोरी हुई बकरियों का मुकदमा दर्ज कर बरामदगी की जाए। उसका आरोप है कि तत्कालीन सरकार में पूर्व मंत्री की चोरी हुई भैंस को बरामद करने वाली यही पुलिस उसका मुकदमा लिखने में आनाकानी कर रही है। फतेहपुर के जहानाबाद की रहने वाली रेखा ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। लिहाजा बकरी पालन कर परिवार की जीविका चलाती है। उनका कहना है कि मार्च में घर के सामने से उसकी आठ बकरियां चोरी हो गई। उसने थाने पर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रेखा ने सीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की कि जल्द से जल्द बकरियों की बरामदगी का आदेश दें।