फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्य सचिव से मिलकर सचिवालय सेवा संवर्ग के पुनर्गठन की मांग की

मुख्य सचिव से मिलकर सचिवालय सेवा संवर्ग के पुनर्गठन की मांग की

विशेष संवाददाता / राज्य मुख्यालयसचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ ने बुधवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर और सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव एनएस रवि से मुलाकात कर सचिवालय सेवा के वेतनमानों को अपग्रेड करने और...

मुख्य सचिव से मिलकर सचिवालय सेवा संवर्ग के पुनर्गठन की मांग की
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता / राज्य मुख्यालय

सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ ने बुधवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर और सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव एनएस रवि से मुलाकात कर सचिवालय सेवा के वेतनमानों को अपग्रेड करने और संवर्गीय पुनर्गठन कर ग्रेड पे 10 हजार रुपये में पद सृजित करने की मांग की। मुख्य सचिव ने इस बारे में फैसला करने का आश्वासन दिया।

संघ के अध्यक्ष आशुतोष चंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत शुक्ला और महासचिव अभय रंजन सिंह ने दोनों अधिकारियों को अवगत कराया कि सचिवालय के समीक्षा अधिकारियों के वेतनमान में पिछली वेतन समिति द्वारा गंभीर विसंगति पैदा कर दी गई। जिसके चलते फील्ड में तैनात कई सेवा संवर्गों को सचिवालय के समीक्षा अधिकारी नीचे या बराबर होने के बावजूद उन्हें उच्च वेतनमान दिया गया।

सचिवालय की विशिष्टता होने के बावजूद समीक्षा अधिकारियों को 5400 ग्रेड पे नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि समीक्षा अधिकारियों को ग्रेड पे 5400 रुपये, अनुभाग अधिकारियों को ग्रेड पे 6600 रुपये और अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव और विशेष सचिव के पदों की ग्रेड पे अपग्रेड करते हुए 7600 से 10 हजार रुपये तक की जाए।

संघ पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि सचिवालय सेवा का पुनर्गठन करते हुए अनु सचिव के 42 पद, उप सचिव के 16 पद, संयुक्त सचिव के 14 पद, विशेष सचिव के ग्रेड पे 8900 रुपये में 12 पद और सचिव-विशेष सचिव के ग्रेड पे दस हजार रुपये में 12 पदों की वृद्धि की मांग की गई। सचिवालय के अधिकारियों को सातवें वेतन व भत्ते केंद्र के समान दिए जाने के बारे में वेतन कमेटी के अध्यक्ष जी.पटनायक के सामने भी संघ पदाधिकारी अपना तर्क संगत पक्ष रख चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें