फोटो गैलरी

Hindi Newsबसपा ने उम्मेद सिंह, फैजान को प्रवक्ता पद से हटाया

बसपा ने उम्मेद सिंह, फैजान को प्रवक्ता पद से हटाया

बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी के वक्ता के पद से उम्मेद सिंह व फैजान को हटा दिया है। खुद पार्टी मुखिया मायावती ने इस आशय की जानकारी एक विज्ञप्ति में दी...

बसपा ने उम्मेद सिंह, फैजान को प्रवक्ता पद से हटाया
Thu, 25 May 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय

बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी के वक्ता के पद से उम्मेद सिंह व फैजान को हटा दिया है। खुद पार्टी मुखिया मायावती ने इस आशय की जानकारी एक विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने कहा है कि दोनों लोगों को इसलिए हटाया गया है ताकि जातिवादी तत्व उनकी बातों को तोड़मोड़ कर पेश करके बसपा को बदनाम न कर सके। सहारनपुर में शान्ति बहाली में रोड़ा ना पैदा कर सकें। उन्होंने कहा है कि प्रवक्ताओं के बारे में अगली जानकारी सहारनपुर में स्थिति सामान्य होने के बाद दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें