फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के साथ अल्पसंख्यक समाज: हैदर अब्बास

भाजपा के साथ अल्पसंख्यक समाज: हैदर अब्बास

प्रमुख संवाददाता --राज्य मुख्यालयभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विधान सभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज के भाजपा का साथ देने का दावा किया है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में...

भाजपा के साथ अल्पसंख्यक समाज: हैदर अब्बास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता --राज्य मुख्यालयभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विधान सभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज के भाजपा का साथ देने का दावा किया है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पूरा अल्पसंख्यक समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। सपा,बसपा पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हैदर अब्बास ने कहा कि जनता दोनों दलों के झांसे में नहीं आने वाली। विधान सभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज खुल कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें