फोटो गैलरी

Hindi Newsबहनों ने बंदियों को टीका कर दीर्घायु की कामना की

बहनों ने बंदियों को टीका कर दीर्घायु की कामना की

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भाईया दूज पर बहनों ने कैदी भाईयों को टीका कर उनकी दीघार्यु की कामना की। बहनों को बंदियों की आंखे नम हो गई। इस भावुक क्षण में कई बंदी बहनों से लिपट कर रो पड़े। बंदियों...

बहनों ने बंदियों को टीका कर दीर्घायु की कामना की
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Nov 2016 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भाईया दूज पर बहनों ने कैदी भाईयों को टीका कर उनकी दीघार्यु की कामना की। बहनों को बंदियों की आंखे नम हो गई। इस भावुक क्षण में कई बंदी बहनों से लिपट कर रो पड़े। बंदियों ने बहनों को भरोस दिलाया कि अब वो जेल से बाहर आने के बाद अपराध नहीं करेंगे।

जिला जेल में मंगलवार सुबह से ही भाईया दूज पर खुली मुलाकात के मद्देनजर करीब ढाई हजार महिलाएं बच्चों के साथ पहुंच गई थी। भारी भीड़ को देखते हुए जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने मंगलवार तड़के ही बैरीकेडिंग लगवा दी थी और दो दर्जन जेलकर्मी तैनात किए थे। मुलाकातियों को कोई दिक्कत न हो। करीब साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ढ़ाई हजार महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं के साथ करीब पांच सौ बच्चे भी थे। करीब 1800 बंदियों के नाम से मुलाकाती पर्ची लगी थी। मुलाकात में भारी भीड़ के जेल के भीतर जाने जल्दी जाने के चक्कर में महिलाओं की सुरक्षाकर्मियों से झड़प भी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें